फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Neelachal Express was delayed 11 hours

11 घंटे विलंब से आई नीलांचल एक्सप्रेस

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
भदोही-जंघई रेल रूट पर कोहरे के चलते लगातार दूसरे दिन लंबी दूरी की लगभग सभी ट्रेनें लेट रहीं। इससे ट्रेनों के समय पहुंचे रेलयात्रियों को भारी दुश्वारी हुई। नई दिल्ली से पूरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस जिसे सायं 6.50 बजे भदोही पहुंचना था वह 11 घंटे विलंब से चल रही थी और अब तक भदोही नहीं आई थी। उधर नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन सुबह लगभग 7.45 देरी से वाराणसी की ओर गई। जिससे ट्रेन की वापसी समय दोपहर 14.45 को बदल कर 20.45 कर देना पड़ा।
विज्ञापन



लगातार दूसरे दिन भी पूरे शहर पर घना कोहरा छाया रहा। बच्चों को स्कूल आने जाने में भारी दुश्वारी हुई। स्कूल बस, और हल्के वाहनों को जहां हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा वहीं स्कूली रिक्शों पर सवार नन्हें मुन्ने बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर ट्रेनों के 11 घंटे तक विलंब से दौड़ने से भदोही स्टेशन पर रेल यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन



कई यात्री तो टिकट रद कराकर वापस लौट गए। स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि लोकमान्य तिलक से भदोही आने वाले रत्नागिरी एक्सप्रेस सुबह 5.46 के बजाए 7.36 घंटे विलंब से आई। लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाले दादर एक्सप्रेस निर्धारित 11 बजे समय के बजाए 4 घंटे देरी से आई। अमृतसर जाने वाले पंजाब मेल का समय 10.05 बजे है जो दोपहर 2 बजे आई। अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल       दोपहर 3.10 के समय के बजाए 4 घंटे विलंब से 19.10 बजे आई। एलटीटी से भदोही आ रही कामायनी एक्सप्रेस 4 घंटे विलंब से चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed