फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Need to strengthen women's safety measures in Sitamarhi.

Bhadohi News: सीतामढ़ी में महिलाओं की सुरक्षा के इंतजाम को मजबूत करने की जरुरत

Wed, 15 Jul 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Need to strengthen women's safety measures in Sitamarhi.
सीतामढ़ी में महिलाओं की सुरक्षा के साथ संवाद के लिए विशेष रूप से काम करने की आवश्यकता है। हर दिन यहां आने वाले 15 हजार पर्यटकों में नौ हजार महिलाएं और छात्राएं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में उनकी सुरक्षा और संरक्षा के लिए इंतजाम नाकाफी है। खासकर घाटों पर स्नान के बाद महिलाओं को असहज स्थिति होती है। वहां चेजिंग रूम के अलावा अन्य प्रसाधन की समुचित इंतजाम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

जगत जननी माता सीता के द्वितीय वनवास काल की गौरवपूर्ण गाथाओं को संजोए सीतामढ़ी के मंदिरों, आश्रमों में माता सीता जी की दिव्य व भव्य मूर्तियां इस बात की साक्षी हैं कि यहां की पावन स्थली में मातृ शक्तियों का स्थान प्रमुख है, लेकिन इस स्थल का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतामढ़ी में दुनिया का इकलौता भव्य व विशाल दो मंजिला मंदिर है। जिसके दोनों तल में मां सीता की अलग अलग मुद्राओं में दिव्य मूर्तियों का दर्शन मन मस्तिष्क को सम्मोहित करने वाली है।

सीतामढ़ी में प्रतिदिन देश विदेश के लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं और सैलानियों के आगमन होता है। जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रहती है।
सीतामढ़ी के चतुर्दिक विकास के साथ रामायण की रचना स्थली को प्रदेश के रामायण सर्किट में जोड़कर पर्यटन केंद्र बनाने की मांग मातृ शक्तियों ने की है। सीतामढ़ी के कण कण में माता सीता जी विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed