Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Need to be cautious in the changing weather

बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत

Wed, 28 Apr 2021 05:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
Need to be cautious in the changing weather
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना वायरस के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं मौसम बदलने से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। इसके अलावा यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रदीप यादव ने बताया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें क्योंकि इस मौसम में बीमारियां तेजी से पांव पसार रही है। बदलते मौसम के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के चलते ठंडे पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से दूर रहने में ही भलाई है। साथ ही घरों में लगे कूलर एसी का उपयोग भी कम से कम करें क्योंकि यह मौसम लोगों को कई प्रकार की बीमारियां दे रहा है। दरअसल मौसम बदलने से अधिकतर घरों में ज्यादातर लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को भी नुकसान पहुंचा रहा है। कोविड19 के संक्रमण से बचाव के लिए रोगप्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। इस लिए बच्चों और बुजुर्गों को खान-पान का खास तौर पर ध्यान रखें, उन्हें पौष्टिक और आसानी से पचने वाली चीजें खाने को दें। मौसमी फलों के साथ जूस, सूप, और हर्बल टी भी पीने के लिए दें।
विज्ञापन

डॉ. प्रदीप ने बताया कि कोविड के चलते लोग चिकित्सकों के पास जाने से डर रहे है। उनको यह डर सता रहा है कहीं उनको कोरोना तो नहीं है। इन समस्याओं के चलते लोग चिकित्सक से परामर्श लेने से बच रहे है। जो कि गलत है। कोरोना संक्रमण से डरें नहीं बल्कि डटकर सामना करें। अपना ख्याल रखे, ठंडी चीजों के सेवन से बचें और डॉक्टर से परामर्श लें। साफ-सफाई का भी ख्याल रखें। ज्यादा जरूरी हो तभी बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर जाने दें। और बाहर जाते समय मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। जिसमें कोरोना का लक्षण हो वह बाहर कतई न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि दालचीनी लौंग तेजपत्ता, अदरक काली मिर्च व तुलसी की पत्तियों का काढ़ा इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार है। बताया कि यह हर दिन प्रत्येक घर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। इसलिए लोग काढ़ा दिन में दो बार अवश्य लें इससे बुखार, खांसी, जुखाम से बचाव होगा साथ ही संक्रमण से लड़ने की क्षमता भी बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि बच्चों व बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता युवाओं से कम होती है। इस लिए इसका जरूर सेवन करे। वहीं दूध हल्दी का सेवन कोविड के संक्रमण से बचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed