फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NCC cadets returned with excellence certificates and medals

Bhadohi News: उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और पदक लेकर लौटे एनसीसी कैडेट्स

Mon, 20 May 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets returned with excellence certificates and medals
भदोही। नगर के एमए समद इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स का दल वाराणसी के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित दस दिवसीय एनसीसी कैंप में भाग लेकर रविवार को वापस लौट आया। वहां कैडेटों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और पदक मिला।
विज्ञापन

दस दिवसीय शिविर में कैडेटों ने आपदा की स्थिति से निपटने के गुर सीखे। राहत कार्य के बारे में उनको बताया गया। उन्हें अचानक हृदयाघात होने पर मरीज को प्राथमिक उपचार देना, बाढ़ के दौरान सहायता, साइबर अपराध से बचने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य रियासत अली ने बताया कि ग्रुप कमांडर ने शिविरार्थियों को 7.62 एमएम गन को खोलना और चलाना सिखाया तथा 0.22 एमएम राइफल को किस स्थिति में और कब प्रयोग में लाना चाहिए।
विज्ञापन

शिविर में छात्रों को अनुशासन का महत्त्व भी बताया गया। कैंप में एमए समद इंटर कालेज के शाहनवाज शेख, अनम अंसारी को सर्वोत्तम अनुशासन का सम्मान दिया गया। छात्र-छात्राओं हलीमा बानो, आरएस जायसवाल, इंजमामुल हक को प्रशस्ति पत्र व पदक से सम्मानित किया गया। वाराणसी से सम्मानित होकर लौटे छात्र-छात्राओं का स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकगण ने स्वागत किया। प्रबंधक राशिद अंसारी ने उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें और आगे बढ़ने के लिए उत्साहवर्धन किया। कहा केवल अनुशासन ही किसी छात्र को फर्श से अर्श तक ले जा सकने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed