फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Nayan gets excited after meeting the four brothers

चारों भाइयों का मिलन देख सजल हुए नयन

Thu, 31 Oct 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nayan gets excited after meeting the four brothers
दुर्गागंज। अभोली ब्लॉक के दानूपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप और ख्यात मेला मंगलवार की रात सकुशल संपन्न हो गया। देर रात राम-भरत मिलन को देख आंखें नम हो गईं। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा मेला क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। इस दौरान दर्जन भर से अधिक झाकियां एवं लाग विमान निकाले गए। जिसमें जौनपुर के बादशाहपुर का लाग विमान अव्वल रहा।
विज्ञापन

जय बजरंग रामलीला समिति की ओर से दानूपुर बाजार में आयोजित भरत मिलाप में शाम चार बजे से ही लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी। देखते ही देखते करीब तीन किमी तक ज्ञानपुर दुर्गागंज रोड, मतेथू तिराहे से भावापुर, दानूपुर से गिराईं मार्ग पर एक किमी तक भीड़ दिखी। इस दौरान दर्जन भर लाग विमान एवं झाकियां निकाली गईं। किसी ने श्री कृष्ण भगवान की माखन चोरी की जीवंत झांकी निकाली तो किसी की बकासुर वध, महिषासुर वध, शिव दरबार की झांकी निकली। चौकी कलाकारों ने आतंकवाद पर भैया मेरी राखी की लाज रखना, गीत पर आकर्षक अभिनय प्रस्तुत किया। कलाकारों ने देशभक्ति गीतों पर आग के शोलों के साथ हैरतअंगेज अपना करतब दिखाया। मेले में सुरियावां थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद रहे। आयोजकों ने मेले की सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र को सात सेक्टरों में बांट दिया था। सभी सेक्टरों के अलग-अलग प्रभारी बनाए गए थे। करीब 50 हजार की भीड़ को वालेंटियरों के सहयोग से नियंत्रित किया गया। देर रात राम भरत का मिलन होते ही लोगों ने पुष्प वर्षा की। मेले में लोगों की आवश्यताओं की दुकानों पर खूब भीड़ जमा रही। चाट की दुकानों पर युवक और युवतियों ने जमकर लुत्फ उठाया। रेठुआ की दुकानों पर किसानों ने फरसी, हंसिया और खुरपी खरीदा। समीर चौकी मुंगरा बादशाहपुर को प्रथम पुरस्कार के रूप में साइकिल दिया गया। दूसरा पुरस्कार जय मां दुर्गा चौकी समिति दानूपुर को डीटीएच सेट मिला। लाग विमानों में मुन्ना बिल्डिंग वर्कशॉप की झांकी माखन चोरी का लाग प्रथम रहा। उन्हें फ्रिज पुरस्कार दिया गया। हाशमी ज्ञानपुर को द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन दिया गया। उन्होंने शिव दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की। तृतीय पुरस्कार सोनू पाल को सीडी कलर टीवी मिला। उन्होंने बकासुर वध की झांकी प्रस्तुत की। इस मौके पर अध्यक्ष राजबली बिंद, राजेंद्र प्रसाद, डॉ अनिल कुमार बिंद, राम नरेश, डॉ. दिनेश कुमार बिंद, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार बिंद, श्यामधर बिंद, अमरनाथ, सतीश सिंह आदि रहे। संचालन संजीव कुमार, सत्य प्रकाश बिंद और संतोष गौतम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed