फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navratri ends with Havan and Kanya Puja, Siddhidatri is worshiped

हवन-कन्या पूजन के साथ नवरात्र संपन्न, पूजी गईं सिद्धिदात्री

Tue, 04 Oct 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Navratri ends with Havan and Kanya Puja, Siddhidatri is worshiped
नवरात्र के अंतिम दिन कागभुसुंडी मंदिर पर हवन करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन के साथ मंगलवार को शारदीय नवरात्र संपन्न हो गया। अंतिम दिन जगत-जननी के सिद्धिदात्री स्वरूप की उपासना की गई। श्रद्धालुओं ने घरों में हवन किया और कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर लोक कल्याण की कामना की। नौ दिनों तक व्रत रहने वाले श्रद्धालुओं ने पारण किया। दोपहर बाद से शुरू हुई बारिश से जगह-जगह लगे मेले में खलल पड़ गया।
विज्ञापन

देवी के नौ दिवसीय पर्व नवरात्र की जिले में धूम रही। अंतिम दिन मंगलवार को देवी मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। दर्शन-पूजन कर जन कल्याण की कामना की गई। ज्ञानपुर से लगे घोपइला देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा आदि समर्पित किया। इस दौरान लोक कल्याण की कामना की गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार गूंजते रहे। शारदीय नवरात्र में जगह-जगह स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पूजनोत्सव की धूम है। अधिकांश प्रतिमाएं दशमी के दिन ही विसर्जित कर दी जाती हैं। पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, सुबह से ही शुरू हुआ श्रद्धालुओं के पंडालों में पहुंचने का सिलसिला पूरे दिन व देर रात तक चलता रहा। महिला-पुरुष से लेकर बच्चों तक ने पंडालों में पहुंचकर आकर्षक ढंग से सजे पंडालों व प्रतिमाओं का अवलोकन व पूजन अर्चन की। ज्ञानपुर, गोपीगंज,औराई, महराजगंज, बाबूसराय, सीतामढ़ी ऊंज आदि क्षेत्रों में स्थापित पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़ से पूरे दिन मेले जैसा नजारा बना रहा। दोपहर और शाम को हुई बारिश से पंडालों के आसपास पानी भर गया। नगरीय इलाकों में खास दिक्कत नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण अंचलों में कीचड़ से परेशानी हुई। चौरी, मोढ़, सुरियावां सहित अन्य क्षेत्रों में लगने वाले मेले में भी बारिश से मेलार्थियों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

आज जलेगा दशानन, पुतले बनकर तैयार
ज्ञानपुर। जिले में बुधवार को विजयदशमी मनाई जाएगी। इसको लेकर ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही में कारीगरों की ओर से रावण के पुतले बना लिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 37 स्थानों पर रावण का पुतला जलाया जाएगा। ज्ञानपुर के थानीपुर, डीघ के वहिदानगर और औराई के उगापुर में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि विसर्जन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। डीएम के निर्देश पर 12 मजिस्ट्रेट नामित हुए हैं। जिनकी निगरानी में प्रतिमाएं विसर्जित होंगी। उन्होंने बताया कि भदोही सहित 12 स्थानों से विसर्जन जुलूस निकाले जाएंगे। पांच अक्तूबर को 568, छह को 97, सात को 30 और आठ अक्तूबर को आठ पतिमाएं विसर्जित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed