फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navdhan villagers demonstrated in the collectorate

नवधन के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Navdhan villagers demonstrated in the collectorate
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित डीघ ब्लॉक के नवधन गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बस्ती तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माण कराने से अवरुद्ध हो रहे रास्ते की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराकर रास्ता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि करीब 20 घरों की बस्ती राजमार्ग के दक्षिण तरफ नवधन गांव में स्थित है। वे ग्राम समाज के रूप में दर्ज भूमि पर बने रास्ते से ही कई साल से आवागमन करते आ रहे हैं। इसके अलावा कोई अन्य रास्ता राजमार्ग पर पहुंचने के लिए नहीं है। आरोप लगाया कि मिट्टी पटवाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे बस्ती के लोगों के सामने आवागमन को लेकर समस्या पैदा हो गई है। उन्हें दूसरों की भूमिधरी के बीच मेड़ से होकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने रास्ता दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार, कैलाश, देवी, पुष्पा, ममता, पार्वती, फूलचंद, मानिकचंद, हरिश्चंद्र, संतोष, शिवधारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed