फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   National Mental Health Camp

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर

Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
National Mental Health Camp
भदोही। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम में 53 मानसिक मरीजो का स्वास्थ परीक्षण कर परामर्श और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्षण चला। मनोचिकित्सक डा.अभिनव पांडेय ने विभिन्न रोगो को लेकर मरीजों को जागरुक भी किया। कहा मानसिक रोग की समस्या में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शिविर का उद्घाटन विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। विधायक ने कहा कि शासन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शासन गंभीर है। प्रयास हो रहे हैं कि निर्धनों असहायों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें। इसीलिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मानसिक समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ भदोही की टीम नियमित शिविर लगाकर भदोही की जनता को जागरूक करने का काम कर रही है। लोग इसका भरपूर लाभ उठाएं। सीएमएस डा.जयनरेश ने भी शिविर में आए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कहा कि मानसिक बीमारी के कारण उत्तेजना एवं अत्यधिक क्रोध आना जैसे लक्ष्णों पर प्रकाश डाला गया। मनोवैज्ञानिक डा.अशोक पराशर ने मरीजों एवं तीमारदारों को परामर्श दिया। मनोचिकित्सकीय सामाजिक कार्यकर्ता डा. शांति आनन्द ने जिला चिकित्सालय में संचालित जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ एवं जिला परामर्श केंद्र के बारे में जानकारी दी। डा. आरआर मौर्य, डा. वीके मौर्य आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed