{"_id":"5fb6a6a58ebc3e9bd760d830","slug":"national-integration-day-made-with-google-meat-bhadohi-news-vns559027676","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मीट से बनाया राष्ट्रीय अखंडता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल मीट से बनाया राष्ट्रीय अखंडता दिवस
विज्ञापन
ऑनलाइन मनाया गया राष्ट्रीय अखंडता दिवस
फोटो: 18
केएनपीजी कॉलेज की ओर से हुआ आयोजन
कौमी एकता सप्ताह: छात्र-छात्राओं ने रखे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह में बृहस्पतिवार को अर्थशास्त्र विभाग की ओर से राष्ट्रीय अखंडता दिवस मनाया गया। गूगल मीट एप पर ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने विचार रखे।
प्राचार्य डोंगरे ने सामाजिक सौहार्द, राष्ट्र के समस्त वर्गों के उत्थान और सशक्तीकरण में वसुधैव कुटुंबकम की प्राचीन संस्कृति को रेखांकित किया। बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बाद भी देश ने भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल पेश की। विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण शर्मा ने कौमी एकता सप्ताह पर सातों दिन होने वाले आयोजनों पर चर्चा की। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अवस्थी ने राष्ट्र के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए राष्ट्रीय अखंडता के महत्व को समझाया। विद्यार्थियों में कनिष्का गुप्ता, अंकिता शुक्ला, प्रीतेश पांडेय, नेहा शुक्ला, ईश्वरचंद्र यादव, अभिनव तिवारी, अंकिता तिवारी आदि ने भाषण और कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा और शिक्षा के साथ ही कमजोर वर्गों के विकास पर विचार रखे। आयोजन में डॉ. शुभ्रा श्रीवास्तव, रमेश चंद्र यादव, रोशन प्रसाद, डॉ. आलिया रिफत, डॉ. सर्वेशानंद, प्रमोद कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रतीक उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार, महेंद्र यादव, सुमन गुप्ता, माला श्रीवास्तव, आनंद कुमार, महेंद्र त्रिपाठी, इंग्लेश कुमार भारती आदि रहे।