फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NAND enjoy home Byo , Jai Kanhaiya Lal

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Sun, 06 Sep 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 06 Sep 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
NAND enjoy home Byo , Jai Kanhaiya Lal
रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद  आतिशबाजी हुई और जयकारे भी लगाए गए। जन्माष्टमी  पर जिले के सैकड़ों स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की  झांकियां सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर के केएनपीजी, उप कारागार ज्ञानपुर,  दूधनाथ मंदिर, हरिहरनाथ मंदिर, हनुमत कुटिया सहित बालीपुर स्थित कागभुसुंडी  आश्रम, तहसील रोड, दुर्गागंज रोड, पटेल नगर सहित कई स्थानों पर भगवान की  आकर्षक  झांकियां सजाई गई । माखन चोरी, गोपियों के साथ नृत्य, कालिया  मर्दन, नाग नथैया, कंस वध, पूतना वध, कारागार में जन्म, वासुदेव द्वारा  श्रीकृष्ण को ले जाना, शेषनाग द्वारा छाया करना, अर्जुन को गीता का उपदेश  देना आदि लीलाओं का सजीव झांकियां, झरना, पहाड़ आदि से सजाया गया था। इससे  पूरे नगर में मेले जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में सौंदर्य प्रसाधन,  खिलौने, खाने-पीने की दुकाने सजी रही।
विज्ञापन

रात में भगवान के जन्म के साथ ही नंद  के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की , भय प्रकट कृपाला दीन दयाला आदि भजनों  से वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।  बाहर से आए कलाकारों ने भजन गीत और सोहर प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह  लिया। इसी तरह भदोही, चौरी, सुरियावां, मोढ़, महराजगंज, बाबूसराय, कौलापुर,  गोपीगंज, जंगीगंज, ऊंज, पाली, अभोली, कोइरौना, सीतामढ़ी, कटरा आदि  क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। सीतामढ़ी  संवाददाता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व क्षेत्र में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, प्रभु संकीर्तन,  भजन कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम से श्रीकृष्ण रस की रसधार बहती रही।  कोइरौना थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा भाव के साथ  मनाया गया। थाना परिसर की आकर्षक साज सज्जा के साथ प्रभु संकीर्तन भजन,  सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान की भूमिका  थानाध्यक्ष रमेश चौबे ने निभाया। इसी तरह श्री सीता समाहित स्थल मंदिर को  आकर्षक ढंग से सजाया गया। इटहरा, बनकट, धनतुलसी, कलातुलसी आदि स्थानों पर  भी जन्माष्टमी धूमधाम से मना। परंपरागत तरीके से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  माखनचोर की झांकियों के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु  ग्रामीण अंचलो में भी सजाई गई भगवान की झाकियां  नगर में मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed