फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Name registered on someone else's land fraudulently, case against 4

Bhadohi News: दूसरे की जमीन पर धोखाधड़ी से नाम चढ़वाया, 4 पर केस

Sun, 23 Jun 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Name registered on someone else's land fraudulently, case against 4
ज्ञानपुर। दुर्गागंज थानाक्षेत्र के मिश्राईनपुर गांव में रजिस्ट्री कराई गई जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी करके नाम चढ़वाने के मामले में चार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। नामजद आरोपियों को थाने में तलब किया। भंडा गांव निवासी विवेक पाठक ने तहरीर दी कि वह अपने दोस्त सुनील सिंह के साथ मिश्राईनपुर में शांति बिंद और विजयलक्ष्मी बिंद से 28 फरवरी 2022 और दो मार्च 2022 को जमीन का बैनामा कराया। करनपुर निवासी हरिशंकर यादव एवं उसके भाइयों ने दस्तावेजों में हेराफेरी करके उक्त जमीन के खसरा पर अपना नाम दर्ज करा लिया। यही नहीं जमीन पर कच्चा मकान भी बना लिए हैं। अब उक्त आराजी पर जबरिया कब्जा करना चाहते हैं। मनमानी करने से रोकने पर धमकी दी जाती है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच के बाद हरिशंकर यादव, रमाशंकर यादव, रमेश और आकश यादव के खिलाफ आइपीसी की धारा 419, 420, 467, 468 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि 4 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed