फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   murder of solicitor advocates boiled

अधिवक्ताओं की हत्या पर उबले वकील 

Sun, 01 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Sun, 01 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
murder of solicitor advocates boiled
वकीलों की सुरक्षा की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। अमर उजाला
 प्रतापगढ़ और कानपुर में अधिवक्ताओं की हत्या को  लेकर जिले के वकील शनिवार को उग्र हो गए। नाराज अधिवक्ताओं ने बार परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन

बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के महासचिव मुन्नर राम यादव और उपाध्यक्ष संतोष कुमार दूबे के नेतृत्व में बार हाल के समीप अधिवक्ता एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने वकीलों की हत्या के मामले में ठोस कदम न उठाने पर नाराजगी जताई। कहा कि घटना के कई  दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की  गई। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और हत्यारोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मोहन लाल मिश्र, धरनीधर तिवारी, अजय सिंह, अशोक द्विवेदी, प्रेमनाथ यादव, शारदा गिरी, सत्येंद्र सिंह, वीके सिंह, मोनू मालवीय, राजकुमार समेत कई लोग  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed