फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Muestras de vendedores y alfareros

कोरोना के चार और नए मरीज मिले

Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Muestras de vendedores y alfareros
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन खत्म नहीं। बृहस्पतिवार को चार नए मरीज मिले। इससे संक्रमितों की संख्या 1934 तक पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या मात्र 82 है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वेंडरों और कुम्हारों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम को लेकर तमाम गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन धरातल पर असर नहीं दिखता। इसके कारण संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में चार संक्रमित मिले। इसमें भदोही नगर का युवक और वृद्ध, सुभाष वस्त्रालय दुकान में एक वृद्ध और एक अधेड़ संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 63 हजार संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें 61 हजार 929 की रिपोर्ट आ चुकी है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरियावां के कस्तूरीपुर, सुरियावां बाजार समेत अन्य बाजारों में वेंडरों और दीये बनाने वाले कुम्हारों का स्वैब लिया। सुरियावां सीएचसी और माय होम इंडिया की ओर से कस्तूरीपुर कुम्हार बस्ती में 130 आरटी पीसीआर और 206 एंटीजन टेस्ट समेत कुल 336 का स्वैब लिया गया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी पाठक, डॉ. आनंद दस्वरूप, कौशल मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, धर्म प्रवीण चौबे, मनीष जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर लोगों के शरीर में एंटीबाडी तैयार
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। संक्रमितों की संख्या में गिरावट आई है। इसको लेकर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि जांच के लिए लोग नहीं जाते, जबकि कुछ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम जांच हो रही है। विशेषज्ञ डॉ. आरबी पाठक ने कहा कि कोरोना संक्रमण में सरकार आरटीपीसीआर और एंटीजन से जांच करा रही है। जिसकी इम्यूनिटी कमजोर है, उसमें संक्रमण दर्शाता है, जबकि काफी संख्या में लोगों से कोरोना वायरस गुजर चुका होगा। उनके अंदर एंटीबाडी तैयार हो चुकी होगी। उनकी इम्यूनिटी मजबूती होने से सर्दी-जुकाम तक या बिना लक्षण के वायरस चला गया होगा। उन्होंने बताया कि जांच पूर्व की तरह सभी सीएचसी पर करीब-करीब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed