फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Motorcyclist dies after being hit by a truck at Lalanagar toll plaza

Bhadohi News: लालानगर टोल प्लाजा पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a truck at Lalanagar toll plaza
मृतक अफसहान। फाइल फोटो।
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर तीन बजे ट्रक की चपेट में आने से माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान (25) की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी निहाल अहमद (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों टाइल्स लेने गोपीगंज बाजार जा रहे थे। इस बीच टोल के पास हादसे का शिकार हो गए। औराई कोतवाली के माधोसिंह निवासी मोहम्मद अफसान और निहाल अहमद अपनी बाइक से गोपीगंज बाजार टाइल्स लेने के लिए जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल पार करते ही विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा मो. अफसान ट्रक के नीचे आ गया।
विज्ञापन

जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा निहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल निहाल को सीएचसी गोपीगंज भिजवाया। इधर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक कालीन का कारोबारी था और बाहर रहता था। कुछ दिन पहले ही घर आया था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed