फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Motorboat operators are charging arbitrary fare due to non-running of steamers

Bhadohi News: स्टीमर न चलने से मोटरबोट संचालक वसूल रहे मनमाना किराया

Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Motorboat operators are charging arbitrary fare due to non-running of steamers
रामपुर और धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुलों के टूटते ही लोगों को गंगा पार आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गंगा के जल स्तर में कमी और टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से नि:शुल्क स्टीमरों का संचालन नहीं हो सका है। ऐसे में यात्री मोटरबोट के सहारे पार हो रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

रामपुर और धनतुलसी गंगा घाट पर हर साल हजारों रुपये खर्च कर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल का निर्माण होता है। मानसून सीजन को देखते हुए गंगा दशहरा के बाद पुलों को तोड़कर आवागमन बाधित कर दिया जाता है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से ही यात्रियों की सहूलियत के लिए नि:शुल्क स्टीमर का संचालन कराया जाता है। हालांकि इस बार अब तक स्टीमर का संचालन नहीं हो सका है। विभाग के अनुसार गंगा का जलस्तर कम होने के कारण स्टीमर के संचालन में कठिनाई आ रही है। वहीं विभाग की ओर से स्टीमर संचालन के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। स्टीमर संचालित न होने का फायदा मोटर बोट संचालक उठा रहे हैं। यात्रियों का आरोप है कि गंगा पार कराने के लिए मोटरबोट संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। बृहस्पतिवार को रामपुर घाट पर पहुंचे मनोज, सूबेदार, रंगबहादुर ने बताया कि वह प्रतिदिन गंगा पार कर हाईवे पहुंचते हैं। मोटर बोट संचालक आर-पार कराने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐतराज जताने पर पार उतारने से मना कर देते हैं। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंशू मिश्रा ने कहा कि जल स्तर कम होने से स्टीमर संचालन में समस्या हो रही है। इसके चलते चार मोटर बोट की व्यवस्था की गई है। स्टीमर संचालन के लिए ई-टेडरिंग की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरा होते ही स्टीमर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मोटर बोट संचालकों के सवाल पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed