{"_id":"61afb14f594b1c0c833c8692","slug":"motor-burnt-of-group-drinking-water-scheme-supply-affected-in-18-villages-bhadohi-news-vns6266754104","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह पेयजल योजना का मोटर जला, 18 गांवों में आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह पेयजल योजना का मोटर जला, 18 गांवों में आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के कोइरौना बाजार स्थित पेयजल समूह योजना का मोटर जलने के बाद न बदले से नाराज कनेक्शन धारक मंगलवार को सड़क पर उतर आए। लोगों ने जल निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जला मोटर अविलंब बदलकर जलापूर्ति सुचारु करने की मांग की। लोगों ने आरोप लगाया है कि दशक पूर्व से स्थापित समूह पेयजल योजनाओं का रखरखाव कर्मचारियों से कराया जाता है और रखरखाव में कर्मचारी अक्सर लापरवाही करते हैं। इसी का परिणाम है कि माह में तीन बार मोटर जल चुका है।
लोगों का यह भी कहना था कि से पेयजल आपूर्ति कब तक बाधित रहेगी, कोई नहीं जानता। 15 से 20 दिन तक भागदौड़ करने बाद जब मोटर चालू होता है तो कुछ दिन बाद नई तकनीकी खराबी आ जाती है। जलापूर्ति कब बंद हो जाएगी, इसको लेकर आपरेटर भी सशंकित रहते हैं। बबन मिश्रा ने कहा कोइरौना समूह पेयजल योजना से लगभग 18 गांव जुड़े हैं और लगभग एक हजार परिवार पाइप लाइन से शुद्ध पेयजल का लाभ उठाते हैं। जलापूर्ति चालू होने के कुछ ही वर्ष बाद से कनेक्शनधारक तरह-तरह की गड़बड़ी से परेशान हैं। तटवर्ती क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के कारण राहगीर, ग्राहक, सीतामढ़ी धाम आने-जाने वाले टोटीयुक्त जल का लाभ नहीं ले पाते। लोगों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में मोटर बदलवाकर पेयजलापूर्ति सुचारु नहीं कराई गई तो कनेक्शनधारक डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विजय सिंह, रामफल, बशीर अहमद, जटा यादव, अरुण श्रीवास्तव, सखाराम यादव, बब्बन मिश्रा, कोमलचंद्र अग्रहरि, बृजलाल निहालचंद, राजाराम यादव, विजय प्रकाश मोदनवाल, परदेसी पासी, बबलू, पंकज जायसवाल आदि शामिल रहे। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता मुजीब अहमद ने बताया कि इसकी शिकायत आई है। मोटर की व्यवस्था कराकर समूह पेयजल योजना जल्द चालू कराई जाएगी।