फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Motor boat operation started at Rampur and Dhantulsi Ghat

रामपुर और धनतुलसी घाट पर मोटर बोट का संचालन शुरू

Mon, 05 Sep 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Motor boat operation started at Rampur and Dhantulsi Ghat
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जलस्तर कम होने से गंगा के रामपुर और धनतुलसी घाट पर मोटर बोट का सोमवार से संचालन शुरू हो गया। इससे मिर्जापुर के जोपा और मांडा जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत हुई। जलस्तर बढ़ जाने से पिछले 20 दिनों से छोटी-बड़ी नावों और मोटर बोट का संचालन रोक दिया गया था। जिले के रामपुर, सीतामढ़ी और धनतुलसी घाट पर पीपा पुल बनाए गए हैं, हालांकि बारिश के सीजन में सभी पुलों को हटा दिया जाता है। मोटर बोट, छोटी-बड़ी नाव से लोग यात्रा करते हैं। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में 30 लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी यमुना के रास्ते गंगा में छोड़ दिया गया। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इसको देखते हुए नावों के संचालन पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। पांच दिनों से जलस्तर कम हो रहा है। रविवार शाम तक जलस्तर काफी कम होने पर सोमवार से धनतुलसी और रामपुर घाट पर मोटर बोट का संचालन शुरू करा दिया गया। अवर अभियंता अंशू मिश्रा ने बताया कि जलस्तर में कमी देखकर नि:शुल्क मोटर बोट का संचालन करवाया जा रहा है। अवर अभियंता बीबी सिंह ने बताया कि धनतुलसी घाट पर भी मोटर बोट का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed