फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   motivated the women to tell achivment

कामयाबी की कहानी बताकर की हौसलाअफजाई

Sat, 17 Sep 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
motivated the women to tell achivment
नारी सम्मान विषयक गोष्ठी में दीप जलाते मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह।
अमर उजाला ब्यूरो ज्ञानपुर। अमर उजाला और प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार को केएनपीजी में आयोजित नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान संगोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी कामयाबी की कहानी बताकर प्रेरित किया। कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। चाहे ओलंपिक हो या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, महिलाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। जरूरत है तो बस उन्हें समुचित शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देने की और यह तभी संभव है, जब सरकारी तंत्र और समाज दोनों पहल करें। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


नारी सम्मान समारोह के क्रम में आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं, छात्राओं और सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। कहा कि अवसर मिला तो हम किसी से पीछे नहीं रहेंगे। इंटरमीडिएट विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं ने कन्या विद्याधन योजना को भविष्य के लिए सहयोगी बताया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि इस पहल को आगे बढ़ाना हम सब की जिम्मेदारी है। महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकल रहीं हैं। उनकी मेधा को पहचान कर सही प्लेटफार्म देने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने महिलाओं को अपराध के खिलाफ आवाज उठाने को प्रेरित किया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और पुलिस संजीदा है।
विज्ञापन


उन्हें हेल्प लाइन और सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने महिला अपराधों के निमित्त पुलिसिंग की जानकारी दी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं की सेहत से किसी भी देश और प्रदेश की सेहत का सीधा संबंध है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने भी अपने विभागों की योजनाओं के बारे में बताया। जिला खेल अधिकारी विजय कुमार ने खेल के क्षेत्र में कॅरियर बना रहीं महिलाओं की मिसाल पेश की तो पुलिस उपनिरीक्षक सरोजमा सिंह ने महिला अपराधों और इंडियन पीनल कोड की धाराओं के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कई लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में आए बदलाव पर अपने अनुभव साझा किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जलाकर किया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन केएनपीजी की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन गुप्ता ने किया। इस मौके पर केएनपीजी प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र, बीडीओ शैलेंद्र मिश्र, डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. आलिया रफत, डॉ. सविता कुमारी, डॉ. किरन, डॉ. प्रीती, डॉ. कामिनी वर्मा, प्रधानाचार्य रानी अग्रवाल, सरोज पांडेय, इंद्रमणि मिश्र, सरोज गुप्ता, भानू मौर्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed