फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mothers keep Nirjala fast for the long life

पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत

Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mothers keep Nirjala fast for the long life
हरिहरनाथ मंदिर पर ज्युतपुत्रिका की पूजा करतीं व्रती महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पुत्र की लंबी उम्र के लिए बुधवार को माताओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इस दौरान जलाशयों के किनारे और मंदिरों में पूजन कीं। बृहस्पतिवार को पारण के साथ व्रत का समापन होगा। त्योहार को लेकर बाजार में काफी-पहल रही। दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर, घोपइला माता मंदिर में पूजन के लिए दोपहर करीब ढाई बजे से ही भीड़ जुटने लगी थी। शाम करीब पांच बजे तक सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। पूजन के लिए पहुंची महिलाओं के साथ उनके परिवार वाले प्रसाद लेकर चल रहे थे। कोई नाचते, गाते तो कोई दंडवत करते हुए भगवान के दरबार में पहुंचा और पूजन किया। व्रती महिलाओं ने बताया कि पुत्रों की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत काफी कठिन है। पूजा में चना, फल आदि चढ़ाया जाता है। उधर, फलों की दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सुरियांवा: क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाके में जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाओं ने उत्साह के साथ किया। सुरियावां में बावन बीघा तालाब स्थित घाट पर, जोधराज सिंह तालाब, ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों, वरुणा नदी किनारे, अभिया, कीर्तिपुर, हरिपुर, पूरे दरिय्याव, पूरे मनोहर, तुलापुर, छतमा, कैड़ा, बहुता, अबरना, हरिहरपुर, बलिकापुरा, पुरेबदल, मर्दनशाहपुर, सांडा, बीसलपुर, बिसहि आदि स्थानों पर पूजन हुआ। सरोईं के रजपुरा फेस टू कॉलोनी में जीवित्पुत्रिका व्रत किया गया। नीतू सिंह, मंजू सिंह, अनिता, जायसवाल, गुलाबी देवी, रोशनी श्रीवास्तव, कांति देवी, कंचन देवी, आरती पांडेय आदि मौजूद रहीं। अभोली ब्लाक के अभोली, गुवाली, दुर्गागंज, मतेथू, दानूपुर जीवित्पुत्रिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। मोढ़ इलाके के कस्तूरीपुर तालाब में पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed