{"_id":"676af9562303cfaf0500a73f","slug":"mother-was-making-upli-one-and-half-year-old-innocent-child-died-in-agony-fell-in-a-bucket-full-of-water-in-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : मां बना रही थी उपली डेढ़ साल के मासूम की तड़पकर मौत, बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : मां बना रही थी उपली डेढ़ साल के मासूम की तड़पकर मौत, बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरा
Tue, 24 Dec 2024 11:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:41 PM IST
सार
अगर आप अपने घर का काम कर रही हैं और बच्चा खेल रहा है तो उस पर ध्यान जरूर रखिए। सावधान रहिए हो सकता है एक गलती भारी पड़ जाए। भुड़की गांव में डेढ़ साल का मासूम खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंच गया और औंधे मुंह बल्टी में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मां और दादी घर के बाहर उपली बना रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के भुड़की गांव में एक ह्रदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। गांव की हरिजन बस्ती में एक डेढ साल का मासूम खेलते-खेलते पानी के बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली के भुड़की गांव के हरिजन बस्ती निवासी नन्हकू के दो बेटे हैं। जिसमें उनका बड़ा बेटा सत्यम तीन का है और छोटा बेटा लकी डेढ़ साल का। घर में उनकी मां के साथ उनकी पत्नी रहती हैं। वे ऑटो चलाकर परिवार की जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वे हर दिन की तरह ऑटो चलाने गए थे।
विज्ञापन
इधर घर में उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटे मौजूद थे। शाम के समय दोनों बेटे घर में खेल रहे थे। वहीं उनकी मां और पत्नी घर के बाहर जहां गाय-भैंस बांधे जाते हैं। वहां उपली बना रही थी। काम खत्म करने के बाद जब वे लौटी तो छोटे बेटे लकी को खोजने लगी। काफी खोजबीन के बाद भी पूरे घर में उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इधर उनके घर के बाथरूम का दरवाजा खुला हुआ था। जिसमें डेढ़ साल का मासूम खेलते - खेलते पहुंच गया और वहां पानी से भरी बाल्टी से औंधे मुंह गिर गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी। उसकी मां जब बाथरूम की तरफ गयी तो मासूम को बाल्टी में औंधे मुंह गिरा देख सन्न रह गयी।
उन्होंने तत्काल बेटे को बाल्टी से निकाला और परिजनों को जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही मां बेसुध हो गयी। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मासूम को गंगा में प्रवाहित कर दिया।