फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother dies after trying to climb in a moving train

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गिरकर मां की मौत

Fri, 06 Nov 2020 05:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Mother dies after trying to climb in a moving train
भदोही। वाराणसी-जंघई रेलखंड के भदोही रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश में मां-बेटी गिरकर कर घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए तत्काल राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 51 वर्षीया सबीहा खातून पत्नी हफीज खां को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी अर्शिया (22) को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों घायल वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के कोयला बाजार निवासी बताई गई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वाराणसी के आदमपुर की महिलाएं कस्बे के गौरियाना मोहल्ला निवासी अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। शुक्रवार को सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से बनारस आने के लिए स्टेशन पहुंची थी। जब स्टेशन पर पहुंची तो देखा कि ट्रेन भदोही स्टेशन से रवाना हो रही थी। दोनों ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर गईं। जीआरपी चौकी प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घायलों के रिश्तेदार स्टेशन पर पहुंच गए थे। उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया था। मृतक का शव रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed