{"_id":"6146359c8ebc3e7fce2556c9","slug":"mos-inspected-iict-bhadohi-news-vns6123880172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने किया आईआईसीटी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने किया आईआईसीटी का निरीक्षण
विज्ञापन
भदोही में राज्यमंत्री सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शनिवार को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि यह कालीन उद्यमियों की न केवल सहायता कर रहा है बल्कि यह भदोही का गौरव है। आईआईसीटी और कालीन उद्योग के विकास के लिए पूरी मदद की जाएगी। वह शनिवार को संस्थान का निरीक्षण करने के बाद उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आईआईसीटी ने टेक्नालाजी के क्षेत्र में उद्योग को काफी कुछ दिया है। नए-नए डिजाइन इजाद कर उद्योग को नई दिशा प्रदान कर रहा है। इससे विश्व पटल पर प्रतिस्पर्धा में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान आईआईसीटी का नाम सुना था लेकिन इसे देखने का अवसर पहली बार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल हुआ हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि कालीन उद्योग के विकास के लिए हर संभव मदद की जाएगी।
आल इंडिया कारपेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के संयुक्त सचिव राजकुमार बोथरा व कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के नवनिर्वाचित प्रशासनिक समिति सदस्य अनिल सिंह और रोहित गुप्ता भी उनके स्वागत में पहुंचे। इस दौरान उनसे भेंट कर कालीन उद्योग की समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि कालीन परिक्षेत्र के ढांचागत विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इससे भदोही और उद्योग दोनों का विकास होगा। बताया कि उद्योग से लाखों लोगों की रोजी रोटी चल रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व पुलिस ने राज्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। निदेशक आईआईसीटी डा. आलोक कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने संस्थान की ओर से संस्थान में बुने गए राज्यमंत्री के पोर्ट्रेट वाला छोटा कालीन उन्हें भेंट किया।