फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Morva river Varuna and flying dust

वरुणा और मोरवा नदी में उड़ रही धूल

Wed, 27 Apr 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 27 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Morva river Varuna and flying dust
वरुणा और मोरवा नदी में उड़ रही धूल
जिले में गंगा की सहायक नदियां प्रदूषण और अतिक्रमण की जद में आकर अस्तित्व खोती जा रही हैं। स्थिति यह हो चुकी है कि अप्रैल में ही जीवनदायनी वरुणा और मोरवा नदी में धूल उड़ रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। नदियों में पानी न होने से जंगली जानवर पानी की तलाश में भटक कर बस्तियों की ओर रुख करने लगे हैं।जल दोहन से पृथ्वी का जलस्तर भी लगातार खिसकता जा रहा है। गंगा की सहायक नदियों की सफाई आदि न होने की वजह से  उनका दायरा कम हो रहा है।
विज्ञापन

 

सिकुड़ते दायरे के चलते मार्च से सितंबर तक करीब छह माह तक वरुणा और मोरवा नदियां सूख जाती हैं। गर्मी  में दोनों नदियों में धूल उड़ती है। इलाहाबाद जिले की फूलपुर तहसील के मैलहन तालाब से निकलकर भदोही और जौनपुर  के रास्ते 162 किलोमीटर की यात्रा करके वरुणा वाराणसी पहुंचती है। भदोही जिले में तकरीबन 35 किमी लंबी वरुणा हजारों किसानों की फसल सिंचाई और पशु-पक्षियों जीवन का आधार बनती है।

विज्ञापन

 

लेकिन, आसपास के जिलों में अतिक्रमण, जगह-जगह जलप्रवाह को बांधने और सिल्ट सफाई न होने के कारण जिले में वरुणा में एक बूंद पानी नहीं है। वरुणा के दोनों तटों पर  अतिक्रमण कर इमारतें बना ली गईं हैं। भदोही एवं आसपास के  क्षेत्रों का कालीन का कचरा भी सीधे वरुणा में गिराया जा रहा है। भदोही में मोरवा की भी कमोबेश यही स्थिति हैा रसायनयुक्त पानी भी गिर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed