फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Morva good days will return to the river

मोरवा नदी के अच्छे दिन लौटेंगे 

Sat, 04 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 04 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
 Morva good days will return to the river
सूखी पड़ी मोरवा नदी।
देश की सभी नदियों को एक-दूसरे से जोड़ने की दिशा में भले ही अभी मंथन चल रहा हो, लेकिन कभी कालीननगरी की लाइफलाइन रही मोरवा के अस्तित्व बचाने की कवायद शुरू हो गई है। साल के लगभग सात माह सूखी रहने वाली मोरवा नदी में 12 महीने एक छोर से दूसरे छोर तक जल प्रवाह बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिला प्रशासन ने एक कमेटी गठित की है, जो नदी में अनवरत पानी         रखने की संभावनाओं पर काम  कर रही है। मोरवा के दिन लौटे तो ढाई हजार एकड़ खेती फिर लहलहा उठेगी। 
विज्ञापन

इलाहाबाद के केहुनी के समीप से निकलकर मोरवा नदी करीब 45 किमी के दायरे का सफर करते हुए भदोही में वरुणा नदी से मिलती है। करीब तीन दशक पूर्व तक मोरवा नदी को सिंचाई के मामले में भदोही का लाइफलाइन के रूप में जाना जाता था। इस नदी के सहारे तटवर्ती गांवों के किसान करीब ढाई हजार एकड़ खेतों की सिंचाई करके लहलहाती फसलें उगाते थे। गुजरते समय के साथ ही मोरवा के आसपास इलाकों में अतिक्रमण होता गया और जिले की लाइफलाइन अपने वजूद को तरसने लगी। देखरेख के अभाव में बारिश को छोड़कर साल के आठ माह यह नदी सूखी रहती है। 
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही नदी के अस्तित्व को बचाने की पहल शुरू की, लेकिन सांसद बनने के बाद मोरवा नदी में कई स्थानों पर खुदाई कराई, जहां भीषण गर्मी में भी पानी है। सांसद ने जिला योजना की बैठक में भी इस मामले को उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने सांसद के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए एक कमेटी का गठन कर दिया, जो मोरवा में हर समय पानी  होने के संभावनों को तलाशेगी। लघु सिंचाई विभाग और मनरेगा के माध्यम से नदी की स्थिति बेहतर करने की ओर कदम बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed