{"_id":"63bc70d22d29851efe625741","slug":"morning-wrapped-in-a-sheet-of-fog-the-people-bhadohi-news-vns692904888","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, सिहरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, सिहरे लोग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मौसम के तेवर सोमवार की सुबह बेहद तल्ख रहा। सुबह जिला कोहरे की आगोश में रहा। करीब 11बजे तक कोहरा छाए रहने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सर्द हवा से सिहरन बढ़ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोग पूरे दिन अलाव के पास नजर आए।
कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। साल के पहले दिन से शुरू हुई ठंड लगातार बढ़ रही है। तापमान एक से दो डिग्री कम और ज्यादा जरूर हो रहा है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण आम जन को कोई राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा जो कि रविवार से एक डिग्री अधिक रहा, हालांकि अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री कम हुआ। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। धूप निकली, लेकिन वह भी गलन भरी हवाओं के आगे निस्तेज ही रहा।
सुबह से लेकर शाम तक लोग अलाव के आसपास ही नजर आए। सरकारी दफ्तरों में भी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से बाहर या छतों पर कामकाज निपटाते रहे। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा समस्या राजमार्ग पर हुई। वहां पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। सर्दी के तेवर तीखे होने से इलेक्ट्रिक बाजार में गीजर, पानी गर्म करने की रॉड, रूम हीटर आदि की मांग बढ़ गई है। गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी हो रही है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी अभी जारी रहेगी। आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी जरूर होगी, लेकिन हवाओं के कारण खास राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक बुजुर्ग और बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में सोमवार को 530 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 300 सिर्फ बच्चे और बुजुर्ग रहे। डॉ. प्रदीप यादव ने कहा कि हल्की लापरवाही से बच्चे सर्दी और निमोनिया के शिकार हो रहे हैं।
भदोही। कोहरे का असर परिवहन पर भी पड़ा है। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई तो ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। भदोही स्टेशन पर अमृतसर हावड़ा 13006 पंजाब मेल चार घंटे और पटना 12356 अर्चना एक्सप्रेस 9.30 घंटे विलंब से आई। स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री ठंड से ठिठुर गए। कोहरे के साथ गलन ने सफर में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।