फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Moon of Muharram is visible, on Yome Ashura 20

मोहर्रम का चांद दिखा, यौमे आशूरा 20 को

Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Moon of Muharram is visible, on Yome Ashura 20
मोहर्रम का चांद दिखने पर तकिया कल्लन शाह इमाम चौक पर अगरबत्ती जलाता युवक - फोटो : BHADOHI
भदोही। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रमुलहराम के चांद का मंगलवार की शाम दीदार हो गया। ऐसे में बुधवार को हिजरी 1443 की पहली तारीख होगी। चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिमों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। दस तारीख (20 अगस्त) को यौमे आशूरा होगा। ऐसे में इमाम चौकों की साफ सफाई और रंग रोगन कर अगरबत्ती आदि जलाई गई। हसलांकि मोहर्रम का कार्यक्रम केवल इमाम चौकों तक ही सीमित रहेगा।
विज्ञापन

मुस्लिम मान्यता के अनुसार, मोहर्रम गम का महीना है। इस महीने में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद कर दिए गए थे। इसलिए इस महीने को उनके बलिदान के रूप में मनाया जाता है। मंगलवार को मोहर्रम का चांद दिखते ही लोगों ने मुहर्रम की तैयारियां शुरू कर दीं। इस वर्ष सरकार ने कोविड को देखते हुए ताजियों के जुलूस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना अपने साथ कई अजमतें और फजीलतें लेकर आता है। मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौ.फसल अशर्फी बताते हैं कि यह महीना इसलाम के उसूलों की जानकारी देता है। गलत राह वालों को सही रास्ता दिखाता है। बताया कि दसवीं मोहर्रम को कर्बला के मैदान में इसलाम की सबसे बड़ी जंग हुई जिसमे हजरत इमाम हुसैन ने अपने साथ पूरा खानदान कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करना है तो दसवीं के दिन रोजा रखें, इबादत में वक्त बिताएं और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की जानकारी और लोगों से साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed