फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monitoring committees should be vigilant, get suspects investigated

निगरानी समितियां रहें सतर्क, संदिग्धों की कराएं जांच

Mon, 24 Aug 2020 04:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committees should be vigilant, get suspects investigated
कलेक्ट्रेट सभागार में अब तक की गई कोविड-19 की तैयारी की समीक्षा करतीं मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों संग बैठक में कोविड की तैयारी का हाल जाना। एल-1, एल-2 अस्पतालों में साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद जिले में पहुंची कमिश्नर श्रीमती शुक्ला ने कलेक्ट्रेट में संचालित कोविड कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उसके बाद कोविड-19 नियंत्रण की समीक्षा कर अफसरों को दिशा निर्देश दिया। कोविड अस्पताल में बेहतर सफाई के साथ पीपी किट, मॉस्क, चादर, सैनेटाइजर की उपलब्धता, पेयजल, बिजली आदि व्यवस्थाएं बेहतर रखने का निर्देश दिया। कहा कि निगरानी समितियां अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनमानस को सोशल डिस्टेंसिंग बनाने और मॉस्क लगाने के प्रति जागरूक करें। एकीकृत कंट्रोल रूम के निरीक्षण में कोरोना संक्रमितों पर की जा रही निगरानी, होम आइसोलेशन संग एल-1 और एल-2 में भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीडीओ को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमित की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित काउंटर के माध्यम से क्षेत्र के एमओआईसी एवं एंबुलेस को सूचना उपलब्ध कराएं। होम आईसोलेशन संक्रमित अगर नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सीएमओ को निर्देश दिया कि निगरानी समितियों को निर्देशित करें कि वह अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर आम जनमानस को जागरूक करे। इस मौके पर एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ विवेक त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल्टी से निकाला गेस्ट हाउस का पानी
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला के आगमन के मद्देनजर नगर पंचायत भी अलर्ट रहा। रविवार की रात बारिश होने के कारण राजकीय गेस्ट हाउस परिसर में पानी भर गया था। सोमवार को सुबह सफाईकर्मी करीब घंटे भर तक बारिश के जमा पानी को बाल्टी से निकालने में पसीना बहाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed