फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Moharram moon sighted, Ashura on July 29

Bhadohi News: मोहर्रम का चांद दिखा, यौमे आशूरा 29 जुलाई को

Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Moharram moon sighted, Ashura on July 29
भदोही। इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम के चांद की तस्दीक बुधवार को हो गया। लोगों ने मंगलवार को ही चांद की उम्मीद लगाई थी, लेकिन चांद की तस्दीक नहीं हो सकी थी। मोहर्रम की दसवीं तारीख यानि 29 जुलाई को यौमे आशूरा मनाया जाएगा। उसी दिन ताजियों का जुलूस निकाल कर कर्बला ले जाकर दफनाया जाएगा। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई देकर नए साल की खुशी जताई। इस्लाम का आखिरी महीना बकरीद और पहला महीना मोहर्रम बलिदान का माना जाता है। नए साल की बधाई के दौर के बीच नगर के विभिन्न ताजियादारों ने इमाम चौकों की साफ-सफाई और रंगाई पुताई शुरू कर दी। बुधवार की शाम अकीदतमंदों ने अपने अपने मोहल्ले के इमाम चौकों पर अगरबत्ती भी जला दी।
विज्ञापन

नए साल की बधाईयों के बीच मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौ.फैसल अशर्फी ने कहा कि पहला महीना अपने में कई फजीलतें समेटे हुए है। यह कई मायने में इसलाम के उसूलों की याद दिलाता है, जो गलत राह पर हैं। उन्हें सही राह दिखाता है। बताया कि दसवीं यौमे आशूरा के दिन हजरत मोहम्मद सल्ल. के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को कोई कैसे भुला सकता है। उन्हीं की शहादत को याद करते हुए लाखों करोड़ों लोग वर्षों से ताजिया निकालते हैं। मौलाना ने कहा कि मोहर्रम में बैंड बाजा न बजाकर केवल इबादत में वक्त बिताना चाहिए। कहा अगर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश करना है तो दसवीं के दिन रोजा रखें, इबादत में वक्त बिताएं और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की जानकारी और लोगों को दें। अकीदतमंद मुसलमानों ने मंगलवार को ही चांद देखने का प्रयास किया लेकिन नहीं दिखा। इस बीच बुधवार को चांद की तस्दीक हो गई और बधाई का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed