{"_id":"674f31f640412f02b004c14f","slug":"mobile-and-two-sim-cards-recovered-from-the-bed-of-a-prisoner-in-the-district-jail-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : जिला जेल में बंदी के बिस्तर से बरामद हुआ मोबाइल और दो सिमकार्ड, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : जिला जेल में बंदी के बिस्तर से बरामद हुआ मोबाइल और दो सिमकार्ड, एफआईआर दर्ज
Tue, 03 Dec 2024 09:59 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:59 PM IST
सार
प्रधानाचार्य हत्याकांड में जेल भेजे गए कैदी के पास से जिला जेल में मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद हुआ है। जेलर के निरीक्षण के दौरान हुई बरामदगी से खलबली मच गई। बंदी के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 केक तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
जिला कारागार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिला कारागार में प्रधानाचार्य हत्याकांड मामले में बंद बंदी मोहम्मद कलीम के बिस्तर से तलाशी के दौरान जेल प्रशासन ने मोबाइल और दो सिमकार्ड बरामद किया है। बरामदगी के बाद जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने ज्ञानपुर कोतवाली में बंदी कलीम के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 42 में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जेलर सूबेदार यादव सहित अन्य जेलकर्मियों ने बैरक की चेकिंग के दौरान बैरक संख्या दो से बंदी कलीम के बिस्तर से मोबाइल और सिमकार्ड बरामद किया। बड़ा सवाल है कि यह मोबाइल बंदी के पास कैसे पहुंचा। गौरतलब हो कि मोहम्मद कलीम बीते माह हुए नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक योगेंद्र सिंह की हत्या मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बंदी के पास से मोबाइल और दो सिम बरामद किया गया है। जेल अधीक्षक की तहरीर पर सोमवार को ज्ञानपुर कोतवाली में लगभग एक बजे मुकदमा दर्ज हुआ है। जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बंदी गंभीर मामले में शामिल था, इसलिए इनसे मिलने आने वाले लोगों को एलआईयू की निगरानी में मिलाया जाता है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान यह मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज़ कराया गया है। बैरक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसपर कारवाई की जाएगी।
