फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA honored hockey players

Bhadohi News: विधायक ने हॉकी खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Wed, 14 Dec 2022 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
MLA honored hockey players
ज्ञानपुर। जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में मंगलवार को हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी ओम प्रकाश पाल और अमित यादव को मड़ियाहू विधायक डॉ. आरके पटेल ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ी यूपी की टीम से खेलते हैं। हाल ही में गुजरात में आयोजित 36वीं नेशनल गेम्स में भी बेहतर प्रदर्शन कर टीम को सिल्वर पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ भारतीय सेना से खेल रहे आनंद और जिला स्टेडियम से मंडल की तरफ से झांसी खेलने गई 12 बालिकाओं संग स्पोर्ट हास्टल में चयनित नौ खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए तमाम योजनाएं शुरू की। जिसका नतीजा है कि आज हर गेम में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर जिला हाकी संघ के संरक्षक शाह आलम, जिला हॉकी संघ के सचिव राजकमल,जिला, कोच मुन्नवर हुसैन, शिवाकांत यादव, रामराज यादव, सूर्यकांत, शिवम राय, विशाल यादव, आशीष दुबे, सलाउद्दीन अंसारी, बीएल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed