{"_id":"6672a20134865e7bec03ae5b","slug":"miscreants-threw-acid-groom-in-bhadohi-incident-before-dwarchar-youth-was-referred-trauma-center-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हे पर फेंका तेजाब: द्वारचार से पहले बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, ट्रॉमा सेंटर रेफर; गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हे पर फेंका तेजाब: द्वारचार से पहले बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम, ट्रॉमा सेंटर रेफर; गांव में तनाव
Wed, 19 Jun 2024 02:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:48 PM IST
सार
Bhadohi News: आनन-फानन में दुल्हे को सुरियावां सीएचसी लाया गया। जहां उसे पहले ज्ञानपुर उसके बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय चौहान व प्रभारी निरीक्षक रामनगीना यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
थाना सुरियावां में तहरीर के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर बहादुरान गांव में आई बारात में बाइक सवार बदमाशों ने द्वारचार के लिए जा रहे दुल्हे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब के हमले से बुरी तरह जख्मी हुए दुल्हे को नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली के तुलापुर बहादुरान निवासी नन्हे लाल उर्फ सभाजीत गौतम की बेटी श्रेया की शादी मोढ़ के बीजापुर निवासी सुदामा गौतम के साथ तय की गई थी। बीती देर शाम धूमधाम से बारात गांव में पहुंची। रात करीब नौ बजे बाराती नाचते-गाते लड़की के दरवाजे पर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां दुल्हा गांव में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर द्वारचार के लिए निकल रहा था। इस बीच एक बाइक पर सवार नकाबपोश तीन युवक में से एक युवक ने दुल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार फरार हो गए।
विज्ञापन
दुल्हन के पिता नन्हे लाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। कोतवाल रामनगीना यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।