फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   miscreants looted RS 80 thousand from mini bank operator in bhadohi

Bhadohi: तमंचे के बल पर मिनी बैंक संचालक से 80 हजार रुपये लूट ले गए बदमाश, दिनदहाड़े वारदात से मची सनसनी

Thu, 09 Feb 2023 05:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 05:30 PM IST
सार

भदोही जिले के विजईपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा के मिनी बैंक में घुसकर नकाबपोश दो बदमाशों ने संचालिका से तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई।

विज्ञापन
miscreants looted RS 80 thousand from mini bank operator in bhadohi
लूट की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले के विजईपुर में नकाबपोश दो बदमाशों ने गुरुवार को मिनी बैंक संचालिका से तमंचे के बल पर 80 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती मौके पर पहुंचे। भुक्तभोगी मिनी बैंक संचालिका से पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


विजईपुर निवासी सविता देवी केवला देवी कॉलेज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा का मिनी बैंक चलाती हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब दो बजे दो युवक काउंटर पर आए। दोनों ने अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। जब तक वे कुछ समझ पातीं, दोनों ने उनपर तमंचा तान दिया और वहां रखे 80 हजार रुपये लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार महिला से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं क्षेत्राधिकारी भदोही अजय चौहान को फटकार लगाते हुए गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। केवला देवी कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मामले का जल्द खुलासा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed