फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Miscreants broke bust

शरारती तत्वों ने तोड़ी प्रतिमा 

Fri, 22 Jul 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Fri, 22 Jul 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
 Miscreants broke bust
हनुमान प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
गोपीगंज। जगरनाथपुर गांव में हनुमान मंदिर में स्थापित प्रतिमा को शरारती तत्वों ने एक बार फिर खंडित कर दिया। सुबह इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इससे गांव में अशांति फैल गई। सूचना पर एसओ अरुण दुबे पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद भूषण पांडेय और एएसपी जियालाल भी पहुंच गए। उन्होंने अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद हंगामा कर रहे शरारती तत्व शांत हुए। 
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के जगरनाथपुर गांव स्थित मटरू महादेव के पास हनुमान मंदिर भी है। उसमें हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसे छह माह पूर्व शरारती तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया था। ग्रामीणों ने बाद में प्रतिमा बदलकर विधिविधान से पूजा पाठ कर प्रतिमा स्थापित की। विधिविधान से प्रतिमा स्थापना कराई गई थी। उक्त प्रतिमा को बुधवार रात फिर किसी शरारती तत्व ने पहुंच कर तोड़ दिया। इसके बाद हंगामा हो गया। ग्रामीण प्रतिमा तोड़ने वालों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपी ने एसओ गोपीगंज को शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उधर, ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि ताकि इस तरह की हरकत करने वालों को करारा जवाब मिल सके। एसपी के आश्वासन पर जाम कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed