{"_id":"6a9333b93f8a14eab80528ca","slug":"mirzapur-won-26-medals-in-the-swimming-competition-bhadohi-news-c-192-1-svns1034-160230-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तैराकी प्रतियोगिता में मिर्जापुर ने जीते 26 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तैराकी प्रतियोगिता में मिर्जापुर ने जीते 26 पदक
विज्ञापन
प्रदेशीय तैराकी में उपविजेता कप लेते मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ।-सोशल मीडिया।
अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में हुई राज्य विद्यालय तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल के बालकों ने लगातार दूसरे वर्ष उपविजेता बनकर अपनी बादशाहत कायम रखी।
वहीं बालिका तैराकों ने पहली बार प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। मंडल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, छह रजत और 14 कांस्य समेत कुल 26 पदक झटककर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया।
टीम मैनेजर भूपेंद्र सिंह के मुताबिक श्रीशिवाजी नेशनल इंटर कॉलेज हासीपुर के खिलाड़ियों ने अकेले 10 पदक अपनी झोली में डाले, जिनमें चार स्वर्ण शामिल हैं।
विज्ञापन
अंडर-17 में शिवकांत निषाद ने 100 और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में दो स्वर्ण अपने नाम किए। वहीं नितेश साहनी ने 50 और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
बालिका वर्ग में हीरालाल वर्मा इंटर कॉलेज चुनार की संध्या कुमारी ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण जीतकर मंडल का मान बढ़ाया। जिला मुख्यालय के विश्वनाथ आनंद ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई। टीम की सफलता में बालिका कोच डॉ. नमिता सिंह और बीएल पाठक का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद