फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minors are driving vehicles, parents are paying the challan

Bhadohi News: नाबालिग चला रहे वाहन, अभिभावक भर रहे चालान

Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Minors are driving vehicles, parents are paying the challan
जिले में नाबालिग के वाहन चलाने से कई बार बड़े हादसे हुए हैं। इसके बाद भी नाबालिगों के वाहन चलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। यातायात विभाग की टीम ने बीते एक साल में नाबालिग चालक को देखकर 1086 वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन

हर माह औसतन 90 के आसपास नाबालिगों के वाहन चलाने पर चालान किया जा रहा है। अभिभावक 27.15 करोड़ रुपये का चालान भर चुके हैं। इसके बावजूद बच्चों को वाहन दे रहे हैं। जिले में यातायात विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहनों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते अगस्त माह में ही यातायात टीम ने 7081 वाहनों का चालान किया था। जिसमें बिना हेलमेट वाले चालानों की संख्या 4767 थी। हेलमेट न लगाने पर हर दिन औसतन 300 वाहनों का चालान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ही कई बार नाबालिगों के वाहन चलाने से लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी वाहन स्वामी और किशोरों के अभिभावकों की ओर से बच्चों को वाहन दिया जा रहा है।
यातायात प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि नाबालिगों के हाथों में स्टेयरिंग देना माता-पिता की बड़ी गलती है। इससे न सिर्फ उस बच्चे की जान खतरे में रहती है, बल्कि सड़क सुरक्षा की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रहती है।

हर दिन इस तरह के वाहनों का चालान भी होता है। एक साल में 1086 वाहनों का चालान हुआ है। इसके चालक नाबालिग थे। किशोर के वाहन चलाने पर पहली बार 25 हजार का चालान है। अगर सुधार नहीं हुआ तो आगे और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed