फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister lays foundation stone for road project worth 59.65 crore

Bhadohi News: 59.65 करोड़ की सड़क परियोजना का मंत्री ने किया शिलान्यास

Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Minister lays foundation stone for road project worth 59.65 crore
बलिया। जिला मुख्यालय से बांसडीह तक करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। 59.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बलिया के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वैना बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है, जबकि माल्देपुर मोड़ से विजयीपुर तक मेडिकल बाईपास मार्ग का कार्य जल्द पूरा होगा। साथ ही जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी शीघ्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन

दयाशंकर सिंह ने कहा कि भविष्य में बलिया विधानसभा क्षेत्र चारों ओर से फोरलेन सड़कों के नेटवर्क से जुड़ जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, उनका उद्घाटन भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में ही होगा। कटहल नाला के सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर है और लोगों से जिस जूहू चौपाटी का वादा किया गया है उसे चुनाव के पूर्व हर हाल में पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सूरज तिवारी, सुनील तिवारी, अनिल पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य, महावीर पाठक, जयराम सिंह, अरुण सिंह बंटू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed