फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minimum temperature was 12 degrees, winter will torment due to snowfall in the mountains

Bhadohi News: न्यूनतम तापमान रहा 12 डिग्री, पहाड़ों पर बर्फबारी से सताएगी सर्दी

Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature was 12 degrees, winter will torment due to snowfall in the mountains
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश के साथ लगातार चल रही पछुआ हवाओं के कारण तापमान में सुधार नहीं होता नहीं दिख रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 10 से 12 जनवरी तापमान में और भी गिरावट होगी। गलन और शीतलहर का असर बने रहने के साथ कोहरे का असर भी दिखेगा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब सात से आठ डिग्री दर्ज किया जाएगा। हालांकि मंगलवार को दिन का तापमान 15 डिग्री और रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसम का सितम जारी है। बीते तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके हैं। मंगलवार को भी दिनभर ऐसा ही मौसम बना रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन का असर ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार नवीन पश्चिमी विक्षोभ की बनी संभावना के साथ ही उत्तर पश्चिम क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और बारिश के आसार के बीच आने वाले सप्ताह भर मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो जरूर हट गया, लेकिन बादल छाए रहे।
दूसरी तरफ तेज ठंडी हवाओं के कारण बाइक सवारों की कंपकंपी छूट गई। दिनभर शीतलहर का असर रहा। ऐसे में अलाव के पास बैठे लोग जल्दी उठने का नाम नहीं ले रहे थे। ग्रामीण इलाकों में शाम पांच बजते ही सन्नाटा छाने लगा। नगरीय इलाकों में भी आठ बजते-बजते कई लोग घरों में दुबक गए।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी 10 से 12 जनवरी के बीच नवीन पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना को देखते हुए आगामी सप्ताह में भी तापमान पूर्व दिनों की तरह ही देखे जाने के आसार हैं। जिससे गलन और कोहरे की स्थिति भदोही जनपद में बरकरार रहेगी।

इस बीच दिन का तापमान 16 डिग्री और रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं आगे घने कोहरे का प्रभाव भी बने रहने की पूरी संभावना है। बताया कि मंगलवार को दिन का तापमान 15 और रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हवाओं की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा और सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता 50 मीटर तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed