फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mini tubes and RO water coolers in Gopiganj

Bhadohi News: गोपीगंज में मिनी ट्यूबेल और आरओ वाटर कूलर की मिली सौगात

Fri, 22 May 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mini tubes and RO water coolers in Gopiganj
नगर पालिका के वार्ड संख्या चार में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को पांच हॉर्स पावर क्षमता वाले मिनी ट्यूबवेल और आरओ वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। पालिकाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने फीता काटकर इसे लोगों को समर्पित किया। बताया कि 15वें वित्त के बजट से यह कार्य कराया गया है। जिस पर 5.30 लाख रुपये खर्च किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि स्व. माता चरण मोदनवाल के स्मृति में नगर वासियों को यह सौगात दी गई है। चेयरमैन डीजे के साथ अपने खड़हट्टी स्थित प्रतिष्ठान से जुलूस के रूप में छोटी चौमुहानी पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वाटर कूलर का उद्धाटन किया। कहा तेजी से नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। चुनाव के समय जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे हैं। हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा मिनी ट्यूबवेल को पुराने पाइप लाइन नेटवर्क से जोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारु रूप से हो सकेगी। इसका सीधा लाभ वार्ड के लोगों को मिलेगा। सुबह शाम घरों तक पानी फोर्स के साथ पहुंचेगा। पेयजल समस्या से राहत मिली है। मौके पर वार्ड सभासद डॉ. आनंद मोदनवाल, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार खटाई, राजेश परदेशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed