{"_id":"56f0540c4f1c1b091cf14d42","slug":"midnight-cut-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात की कटौती से गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात की कटौती से गुस्सा
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
रात्रि कटौती के खिलाफ सोमवार को एक्सईएन बालक राम को ज्ञापन देने पहुंचे सभासद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधी रात की प्रतिदिन दो घंटे की विद्युत कटौती से लोग आजिज आ गए हैं। गर्मियां शुरू होने के बाद लोगों को यह कटौती खल रही है। इसे बंद करने के लिए सोमवार को 12 सभासदों ने उपकेंद्र जाकर अधिशासी अभियंता, बालक राम को ज्ञापन दिया और कहा कि शासन की घोषणा के अनुसार 20 घंटे आपूर्ति कब से होगी।
सभासदों ने अपनी दो सूत्रीय मांग में कहा कि गर्मी की आहट के साथ ही पेयजल की मांग बढ़ गई है। नगर पालिका पर जलापूर्ति के लिए लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अनियमित विद्युत आपूर्ति के साथ साथ हर दिन रात्रि 12 से 2 बजे तक की रोस्टिंग नगरवासियों के लिए बेहद दुखद साबित हो रही है।
नाराजगी भी इसलिए अधिक है क्योंकि शासन से 20 घंटे आपूर्ति का निर्देश दिया है। दानिश सिद्दीकी ने कहा कि चार घंटे कटौती के समय का निर्धारण किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को पता रहे कि कब कब कटौती होगी और लोग अपने काम निश्चित समय पर कर लें।
विज्ञापन
लेकिन विभाग की लापरवाही चरम पर है। शिकायत तो दूर लोगों को जरूरी सूचनाएं तक नहीं दी जा रही। गुस्साए लोगों न रात की कटौती भी बंद करने की मांग रखी। कहा कि आने वाली गर्मी काे देख्ाते हुए बिजली कटौती का शिड्यूल तय किया जाए। ताकि लोगों को परेश्ाानी से निजात मिल सके।
साथ ही होली पर्व को देखते हुए भी 22 मार्च से 25 मार्च तक 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन देने वाले सभासदों में हसीब खां, गुलाम संजरी, लालजी यादव, राम आसरे गौतम, बबलू अंसारी, फूलचंद यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।