फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Middle-aged Kanwariya dies after falling from Sarnath Express

Bhadohi News: सारनाथ एक्सप्रेस से गिरकर अधेड़ कावड़ियां की मौत

Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged Kanwariya dies after falling from Sarnath Express
भदोही। भदोही-जंघई रेलमार्ग के डुडवा में ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर कांवड़ियां का लिबास होने से समझा जा रहा है कि वह जलाभिषेक कर घर लौट रहा होगा, जब दुर्घटना का शिकार हो गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक कांवड़िया छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस से कहीं जा रहा था। भदोही और मोढ़ स्टेशनों के बीच वह दुर्घटना का शिकार होकर ट्रेन से नीचे गिर गया। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर मोढ़ पुलिस चौकी की पुलिस ने मौका मुआयना किया और मृतक को जीवित समझ कर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भदोही कोतवाली प्रभारी शैलेश राय ने बताया कि मृतक की पहचान कराई जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाऊस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed