फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Microplan sent to 11 departments, team of 1360 personnel formed

Bhadohi News: 11 विभागों को भेजा माइक्रोप्लान, 1360 कर्मियों की टीम बनाई

Fri, 26 Sep 2025 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:38 AM IST
सार

जिले में पांच अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने 1340 टीमों को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी है। अभियान डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम पर केंद्रित रहेगा।

विज्ञापन
Microplan sent to 11 departments, team of 1360 personnel formed

विस्तार

जिले में पांच अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पांच अक्तूबर से चलने वाले अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 विभागों को माइक्रोप्लान भेजा गया है। इसमें संचारी रोग से बचाव के लिए होने वाले प्रयासों के बारे में बताया गया है। वहीं अभियान को लेकर 1340 आशाकर्मी, संगीनी के अलावा, एएनएम, सीएचओ, अधीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारी शुरू है। विभागों को माइक्रो प्लान भेजा जा रहा है। 1340 टीमें गठित कि गई है। पांच अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। जिले में हर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। हर साल एक अक्तूबर से ही अभियान की शुरूआत हो जाती है। हालांकि इस बार दशहरा जैसे पर्व को लेकर अभियान की शुरूआत पांच अक्तूबर से की जा रही है। इस अभियान का समापन पांच नवंबर को होगा। टीमें घर-घर जाकर लोगों को संक्रमित बीमारी के बारे में जागरुक करेंगी। बताया कि पांच अक्तूबर से करीब 1340 टीमें जनपद के 546 गांव और सात नगर निकायों में जाकर लोगों को बीमारी के संक्रमित बीमारी के प्रति जागरुक करेंगी। डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार, डायरिया आदि बीमारी के बारे में बताएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed