फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Memories of great men will inspire the coming generation

Bhadohi News: महापुरुषों की स्म़ृतियां आगामी पीढ़ी को करेंगी प्रेरित

Sat, 04 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Memories of great men will inspire the coming generation
हरिहरनाथ मंदिर पर स्मृति भवन का फीता काटकर लोकार्पण करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे । संवाद
ज्ञानपुर। नगर के हरिहरनाथ मंदिर परिसर में वंदन योजना से 2.40 करोड़ से बने दो स्मृति भवन का शुक्रवार को निषाद पार्टी के विधायक विपुल दूबे ने लोकार्पण किया। स्मृति भवन बनने से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महाकवि जयशंकर प्रसाद स्मृति भवन का निर्माण 178.14 लाख और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शीतल पाल स्मृति भवन का निर्माण 62.23 लाख की लागत से किया गया। उन्होंने कहा कि ये स्मृति भवन साहित्य, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों की विरासत को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार गांव से लेकर शहर तक विकास करा रही है। नगर पंचायत ज्ञानपुर अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से नगर का विकास हो रहा है। इसके पूर्व विधायक का सभासद रमेश पासी, विजय बिंद, रंजीत गुप्ता आदि ने स्वागत किया। इस मौके पर राकेश यादव, प्रकाश श्रीवास्तव, सोहित रावत, मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता, नीरज राव, जमील अहमद, जेपी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed