ज्ञानपुर। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बयान को लेकर जिले की सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। स्वाभिमान पर बात आई तो खुद ठोंकने के बयान को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारी मंगलवार को डीएम और एसपी को ज्ञापन दिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष किशन शुक्ला ने कहा कि स्वदेशी आश्रम भदोही में आयोजित पत्रकार वार्ता में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि स्वाभिमान की बात आई तो वह स्वयं ठोक देंगे। इस तरह की बयानबाजी न उनको शोभा देती है न सदन ने कानून बनाया है। आने वाले दिनों में यदि उनकी ही तरह अन्य लोग भी अमर्यादित बयान जारी करते रहे तो लोगों में डर पैदा होगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार भयमुक्त, अपराधमुक्त समाज को बनाने के लिए प्रयास कर रही है दूसरी ओर सांसद, विधायक, एमएलसी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका, नगर पंचायत के जिम्मेदार शासन के अरमानों को मिट्टी में मिलाकर छवि धूमिल कर रहे हैं।
इस मौके पर रजनीश सिंह, राहुल सिंह, अमित ठाकुर, प्रदीप पाल, जितेंद्र शर्मा, भीम सिंह, शिवचंद बिंद, अमरजीत बिंद, दीपक यादव, धर्मेंद्र शुक्ला, जयकिशन बिंद, राजेश दुबे, संगम तिवारी, सुमित सरोज आदि रहे।