फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Melting increased due to fall in temperature, now even sunlight is getting neutral

तापमान में गिरावट से बढ़ी गलन, अब धूप भी हो रही बेअसर

Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Melting increased due to fall in temperature, now even sunlight is getting neutral
कालीन नगरी में कई दिनों से ठंड व गलन बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह के भीतर करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। ऐसे में अब धूप भी बेअसर हो रही है। सुबह व शाम को कोहरा होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो रही है। मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोहरा होने से हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। कोहरे से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। मंगलवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बाहर कोहरा छाया था। सुबह मार्निंग वॉक करने वाले ठंड के कारण कम ही बाहर निकले। जो लोग निकले भी तो वे थोड़ी धूप निकलने के बाद यानी सात बजे के करीब निकले। हालांकि करीब आठ बजे से जब धूप धरा पर आने लगी तो थोड़ी राहत जरूर मिली। दोपहर के समय हवा के कारण गलन भी बढ़ी रही। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिक कोहरा पड़ने की संभावना अभी नहीं है। सुबह धुंध बना रहेगा। पछुआ हवा चलने से गलन और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed