{"_id":"668442e71b68e85d4f096c52","slug":"medical-rooms-will-be-built-in-police-stations-along-the-highway-devotees-will-be-treated-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-113804-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईवे किनारे थानों में बनेंगे मेडिकल कक्ष, श्रद्धालुओं का होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईवे किनारे थानों में बनेंगे मेडिकल कक्ष, श्रद्धालुओं का होगा इलाज
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगामी 2025 में प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ, कल्पवास और गंगा स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब हाईवे के किनारे थाने में उपचार मिलेगा। हाईवे से जुड़े थानों में प्राथमिक उपचार की सुविधा होगी। इसके अलावा अलग से मेडिकल कक्ष भी बनाया जाएगा। जिसमें एक चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। इसमें संबंधित गांव या शहर की आशा भी सहयोग करेंगी।
प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के साथ कल्पवास और गंगा स्नान करने हर बार लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रा के दौरान कई बार श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। जिससे उनको स्वास्थ्य केंद्र ढूंढने में परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर दूरदराज से आने वाले ऐसे श्रद्धालुओं को अधिक कठिनाई होती है।
श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए शासन की ओर से हाईवे से सटे से थाने और कोतवाली में इस बार मेडिकल कक्ष की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें एक चिकित्सक की तैनाती करने के साथ-साथ स्थानीय गांव या शहर की आशा कर्मियों का सहयोग लिया जाएगा। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर जिले की 43 किमी सीमा में दो कोतवाली और एक थाना है। जिसमें प्रयागराज की सीमा के समीप स्थित ऊंज थाने के साथ गोपीगंज और औराई कोतवाली हाईवे से सटा हुआ है। ऐसे में अब इन थानों में मेडिकल कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एसके चक के अनुसार कांवड़ा यात्रा के दौरान थानों के समीप एबुंलेंस के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाती है। हालांकि अभी इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिल सका है। एडिशन एसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि शासन का निर्देश आने के बाद थानों में निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहां श्रद्धालुओं को निशुल्क उपचार किया जाएगा।