{"_id":"5d87c5698ebc3e012f280a94","slug":"meat-sellers-run-away-five-buyers-were-arrested-bhadohi-news-vns485296531","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाग खड़े हुए मांस विक्रेता, पांच खरीदार धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाग खड़े हुए मांस विक्रेता, पांच खरीदार धरे गए
विज्ञापन
भदोही। नगर के कजियाना और जमुंद मोहल्लों में अवैध रूप से काटे जा रहे जानवर और मांस बिक्री की शिकायत पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। सुबह सुबह अचानक पुलिस के पहुंचने से खरीदारों और दुकानदारों में खलबली मच गई। इसकी सूचना होते ही मांस विक्रेता दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए जबकि कुछ खरीदार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हलांकि उनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
रविवार को सुबह सुबह मांस की दुकानें खुलने के 30 मिनट के अंदर अदर कस्बा पुलिस कजियाना मोहल्ला पहुंच गई थी। कस्बा चौकी प्रभारी संतोष राय समेत भारी पुलिस बल देख कर दुकानदार तितर बितर हो गए जबकि कई खरीदार भाग नहीं सके। पुलिस ने ऐसे 5 लोगों से पूछताछ के बाद छोड़ दिया। जबकि हमेशा की तरह मांस विक्रेता उनके हांथ नहीं लगे। पुलिस कार्रवाई को लेकर नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोगों ने कहा कि हर रोज मांस की बिक्री होती है लेकिन पुलिस किसी को पकड़ नहीं पा रही है। यदि मांस की बिक्री पर पूर्ण रोक लग जाए तो आम आदमी का उत्पीड़न नहीं होगा।
कोतवाली प्रभारी आलमगीर खां ने बताया कि त्योहारी सीजन चल रहा है। एक सप्ताह बाद नवरात्र भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई। उन्होने कहा कि यदि कोई मांस बिक्री करता पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई होगी।