{"_id":"60242bd98ebc3ee8f851746c","slug":"measurement-of-land-free-from-the-occupation-of-bahubali-mla-vijay-mishra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कब्जे से मुक्त जमीन की हुई नापी, पर्यटन थाने के लिए मिल चुकी है स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के कब्जे से मुक्त जमीन की हुई नापी, पर्यटन थाने के लिए मिल चुकी है स्वीकृति
Thu, 11 Feb 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Feb 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन की बुधवार को नापी हुई। इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर नवधन गांव पहुंचकर जमीन की नापी कराई।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि ऊंज थानाक्षेत्र के नवधन पावर हाउस के सामने विधायक विजय मिश्र ने जमीन खरीदी थी लेकिन विधायक ने जमीन से ज्यादा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था । बता दें कि जब भदोही विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कराई तो 0.600 हेक्टेयर अधिक जमीन पर अवैध कब्जा का मामला सामने आया।
विज्ञापन
इसके बाद प्रशासन ने उन्हें जमीन से बेदखल करते हुए उस पर बनी चहारदीवारी गिरा दी। यहां यह भी अवगत करा दें कि विधायक से मुक्त कराई जमीन पर पर्यटन थाना बनाने के लिए संस्तुति दी गई है जिसपर कमिश्नर ने हरी झंडी दे दी है ।
विज्ञापन