फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MCH of 100 beds of government hospital handed over to private institution

Bhadohi News: राजकीय अस्पताल के 100 बेड का एमसीएच निजी संस्थान के हवाले

Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
MCH of 100 beds of government hospital handed over to private institution
भदोही नगर और आसपास के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में कई साल से बनकर तैयार 100 बेड का मातृ-शिशु विंग हेरिटेज समूह को हस्तांतरित कर दिया गया है। महीनों से छोटे-छोटे गतिरोध के चलते अस्पताल के हस्तांतरण में देरी हो रही थी। पिछले दिनों सभी कमियों को दूर कर लिए जाने के बाद अस्पताल पहुंचे हेरिटेज के अधिकारियों को राजकीय अस्पताल के सीएमएस डाॅ. संजय तिवारी अस्पताल की चाबी समेत कागजात सौंपे।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में 25 करोड़ की लागत से उक्त अस्पताल का निर्माण प्रदेश सरकार ने कराया था। कोविड महामारी के समय 100 शय्या वाले उक्त अस्पताल का उपयोग कोविड अस्पताल के रूप में किया गया। इसके बाद से हेरिटेज समूह को कई बार सौंपने की बात आई, लेकिन एक न एक कमी के चलते अब तक अस्पताल हेरिटेज समूह के अधिकारी अस्पताल पर कब्जा लेने से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन

प्रारंभ में हेरिटेज अधिकारियों ने 22 बिंदुओं पर कमियां गिनाई थी। जिन्हें एक-एक कर स्वास्थ्य विभाग दूर करता रहा। लेकिन कोई न कोई कमी फिर निकल ही आती थी। गत माह तीन बार अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आई छोटी कमियों को दूर कराने के बाद कल हेरिटेज हॉस्पिटल की टीम को सीएमएस ने चाबी सौंपी। साथ ही आवश्यक कागजातों पर हस्ताक्षर के बाद आदान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज समूह के महाप्रबंधक एके पांडेय और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डाॅ. आरके सिंह ने कहा कि हमें यहां अपना सेटअप बनाने में डेढ़ से दो महीने का समय लग सकता है। बताया कि पीपीपी मॉडल पर अन्य कई जिलों में हमारे अस्पताल सफलतापूर्वक चल रहे हैं। निश्चय ही भदोही के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed