फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maximum temperature decreased, minimum increased trouble

Bhadohi News: अधिकतम तापमान घटा, न्यूनतम ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature decreased, minimum increased trouble
ज्ञानपुर। गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई। मगर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी होने के कारण परेशानी बढ़ गई। रात में भी गर्म हवा के चलते लोग बेचैन रहे। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी होगी। जिले में इन दिनों हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी अब लोगों की कठिन परीक्षा लेने लगी है। घर से बाहर निकलते ही बदन जलने लग रहा है तो घर के भीतर भी चैन से रहना दुश्वार है। सूर्यदेव सुबह होते ही आंखे तरेरना शुरू कर देते हैं और दिन चढ़ने के सात ही ताप प्रचंड होता जाता है। लगातार बढ़ रहे तापमान से हीटवेव का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शाम के समय धूप से राहत मिली तो उमस ने लोगों को बेहाल किया। पंखे के नीचे बैठे लोगों को गर्म हवाओं के कारण परेशानी उठानी पड़ी। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। गर्मी के तेवर को देखते हुए अस्पतालों मरीजों को हीटवेव से बचाव के उपाय सिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
ये करे उपाय, मिलेगी राहत :
ज्ञानपुर। जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि खुब पानी पिएं, धूप में कतई बाहर न निकलें। शरीर में ग्लूकोज मात्रा को मेंटन करने के लिए पानी और तरल पदार्थों का सेवन करे। भोजन के थाली में पौष्टिक आहार को शामिल करें। ओआरएस का घोल शामिल करें। सफर के दौरान रुमाल, चश्मा का प्रयोग अवश्य करें।

इनसेट:
तारिख- अधिकतम - न्यूनतम
20 मई - 42.8 - 28
19 मई - 43.5 - 24.9
18 मई - 43.3 - 24.1
17 मई - 40.9 - 25
16 मई - 42.7 - 25.9
15 मई - 41.3 - 24.6
14 मई- 40.4 - 19.4
13 मई - 39 - 19.3

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed