फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mauni amavasya bhadohi

मौनी अमावस्या का स्नान आज

Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
mauni amavasya bhadohi
मौनी अमावस्या का स्नान आज
विज्ञापन

गंगा घाटों पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
मौन होकर गंगा स्नान करेंगे आस्थावान
पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान का मिलता है विशेष लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। स्नान, दान और श्राद्ध का महान पर्व मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाया जाएगा। स्नान के लिए जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। इस दिन श्रद्धालु मौन होकर गंगा में डुबकी लगाते हैं। इस दिन स्नान के बाद दान और श्राद्ध का खास महत्व माना जाता है।

मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या भी कहा जाता है। माघ महीने के इस स्नान पर्व पर जिले के सीतामढ़ी से लेकर भोगांव तक के विभिन्न गंगा घाट लोगों की भीड़ से गुलजार रहते हैं। शुक्रवार को भोर में चार बजे ही गंगा घाटों पर स्नानार्थियों का आगमन शुरू हो जाएगा। हालांकि घाटों पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर तैयारियां नहीं की गईं हैं। घाटों पर गंदगी और गाद का आलम हमेशा देखने को मिल जाएगा। प्रशासन ने स्नान के मद्देनजर घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के खास प्रबंध नहीं कराया है। रामपुर गंगा घाट की दलदली जमीन श्रद्धालुओं के लिए किसी खतरे से कम नहीं है। मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर ज्योतिषियों ने अति पुण्य फल का योग बताया है। उल्लेखनीय है कि जिले के रामपुर और सीतामढ़ी घाट पर मौनी अमावस्या के स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। जिले से बड़ी तादाद में श्रद्धालु प्रयागराज और काशी भी स्नान के लिए जाते हैं। डुहियां के पं. दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या का पावन पर्व स्नान, दान और श्राद्ध के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इस दिन मौन होकर स्नान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। कहा कि प्रयागराज की त्रिवेणी, काशी के दशाश्वमेध घाट और बलुआ, चंद्रावती के पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर स्नान करना अति पुण्य फलदायक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed